ज्यादा दूध पीना भी नुकसानदायक

ज्यादा दूध पीना भी नुकसानदायक

सेहतराग टीम

दूध सेहत के लिए काफी जरूरी और फायदेमंद है। क्योंकि इसमें सभी प्रकार के विटामिन, प्रोटीन और सभी पोषण पाए जाते हैं। इसलिए डॉक्टर और एक्सपर्ट भी रोजाना दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसका प्रयोग ज्यादा करें तो ये हमें कई नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर दूध से क्या नुकसान हो सकता है।

पढ़ें- दही और प्याज मिलाकर खाने से कई बीमारियां होने का खतरा, ये चीजें भी ना खाएं

ज्यादा दूध पीने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं (Health Problems From Drinking too Much Milk IN Hindi):

त्वचा पर असर

कई बार दूध से ज्यादा सेवन से त्वचा पर एलर्जी होने लगती है। मुहांसे या फिर शरीर पर जगह-जगह चकत्ते कई बार इसी वजह से निकलते हैं। पुरुषों की तुलना में ये समस्या महिलाओं में ज्यादा होती है।

हड्डियों पर पड़ सकता है असर

वैसे तो आपने सुना होगा कि दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती है। लेकिन 2014 के बीएमजे अध्यन में इस बात का प्रूफ मिला है कि जिन पुरुषों ने बहुत कम दूध पिया था उन्हें हड्डियों के टूटने या उन महिलाओं की सूजन से पीड़ित होने की संभावना कम थी। 

थकान और सुस्ती 

कई लोगों को दूध से एलर्जी भी होती है। कई लोग जब दूध को पचा नहीं पाते तो इसकी वजह से लीकी गट सिंड्रोम हो सकता है। यही सिंड्रोम थकान और सुस्ती के लक्षणों से जुड़ा हुआ है। इसीलिए जिन लोगों को दूध से एलर्जी है उन्हें ए 2 मिल्क वेरियंट देने को कहा जाता है। 

पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है

दूध एक पेय पदार्थ है। इसे पीने से झट से पेट भर जाता है। कई बार तो लोग इतना दूध पी लेते हैं कि उन्हें पेट फूला हुआ सा महसूस होने लगता है। यहां तक कि कई लोगों को उल्टी और बेचैनी भी होने लगती है। ये सब इस बात का संकेत है आपके शरीर को दूध को सहन करने में दिक्कत हो रही है। इससे पाचन प्रक्रिया पर भी असर पड़ता है।

 

इसे भी पढ़ें-

जिन्हें गैस बनने की समस्या है वो इन 5 सब्जियों को खाने से बचें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।